प्रखंड प्रमुख चुनाव: चौसा से शम्भू, पुरैनी से सविता, गम्हरिया से शशि और घैलाढ से सुमन देवी के सर जीत का ताज

मधेपुरा जिला मुख्यालय के कला भवन और झल्लू बाबू सभागार में आज भी गहमागहमी रही. प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने के लिए जहाँ प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी वहीं समर्थकों का भी उत्साह चरम पर था. सबों ने जीत की प्रत्याशा में अबीर-गुलाल की तैयारी रखी थी, पर कुछ के सपने पूरे हुए तो कई अधूरे ख्वाब लेकर वापस हो लिए.
    चौसा प्रखंड प्रमुख का ताज शम्भू प्रसाद यादव के सर सजा तो उप प्रमुख के लिए शशि कुमार दास निर्वाचित हुए. चौसा के चुनाव में सबसे ख़ास बात यह रही कि प्रमुख और उप प्रमुख दोनों पदों के लिए कुल 17 वोट में से विजयी और पराजित प्रत्याशियों को 8-8 वोट मिले और एक रद्द घोषित किया गया. इसके बाद लॉटरी सिस्टम से विजयी प्रत्याशियों का चुनाव किया गया.
    पुरैनी से प्रमुख पद पर सविता देवी काबिज हुई तो उप प्रमुख के लिए मो० गुलजार चुने गए.
    गम्हरिया से शशि कुमार यादव प्रमुख पद के लिए निर्विरोध चुने गए जबकि उप प्रमुख दिनेश कुमार चौधरी बने. बताया गया कि 35 वर्षीय नए प्रमुख शशि अविवाहित और गम्हरिया के अबतक के सबसे कम उम्र से प्रखंड प्रमुख बने हैं.
    उधर घैलाढ प्रखंड से सुमन देवी प्रमुख चुनी गई और अमरेन्द्र मंडल उप प्रमुख बने हैं.
प्रखंड प्रमुख चुनाव: चौसा से शम्भू, पुरैनी से सविता, गम्हरिया से शशि और घैलाढ से सुमन देवी के सर जीत का ताज प्रखंड प्रमुख चुनाव: चौसा से शम्भू, पुरैनी से सविता, गम्हरिया से शशि और घैलाढ से सुमन देवी के सर जीत का ताज Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 26, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.