प्रखंड कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार

मधेपुरा में 2011-12 में धान अधिप्राप्ति के मामले में एक लाख से ऊपर रुपये की धान क्षति को लेकर एक प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा प्रखंड से मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया.
          बता दें कि राजीव कुमार नामक प्रखंड कृषि पदाधिकारी वर्ष 2011-12 में मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड में पदस्थापित थे. धान अदिप्राप्ति के बाद एक लाख छत्तीस हजार राशि की धान क्षति मामले में कृषि पदाधिकारी पर मामला दर्ज हुआ था. मधेपुरा से पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा प्रखंड तबादला हो जाने के बाद आज तक कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपनी जमानत नहीं करवाई थी. जिस कारण मधेपुरा पुलिस ने पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा प्रखंड से गिरफ्तार करने में सफल रही. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामगढ़वा प्रखंड में चुनाव कार्य को लेकर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है.
        उधर गिरफ्तार कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार के छोटे भाई रविरंजन कुमार ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के बाद पुरैनी प्रखंड में रखरखाव के आभाव में कुछ धान बर्बाद हुई थी. जिसके लिए कई बार जिला प्रसाशन को लिखा भी गया था पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी थी. एक सवाल के जबाब में उन्होंने मधेपुरा टाइम्स को बताया कि इन्हें जानबूझकर फंसाया गया है.
(रिपोर्ट: कुमार शंकर सुमन/मुरारी सिंह)
प्रखंड कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार प्रखंड कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 02, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.