अपराधी मस्त और पुलिस पस्त: चोरी, लूट, अपराध से जिले में हाहाकार

आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि से जिले में चारों तरफ त्राहिमाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. अपराधियों के बढते मनोबल की बानगी  को मधेपुरा प्रखंड के भर्राही ओपीक्षेत्र बिरैली बाजार में एक ही रात में  दस  दुकानों में  लाखों की चोरी की वारदात की घटना  से  समझा जा सकता है.
बीती रात यहाँ अपराधियों ने  5  दुकानें,  जिसमें  नंद किशोर  गुप्ता और  मनोज  कुमार  गुप्ता की  तीन  दुकान  (कपडाकिरानाऔर  जेनरल  स्टोर ), सुरेश  गुप्ता  की खाद  दुकान  तथा  पप्पू  गुप्ता  के  कपड़ा दुकान  का  शटर तोड़ कर  लगभग  दो  लाख  के समान  नगदी  समेत गायब कर दिए. बाकी  बचे  5  दुकान जिसमें  चंदन  साह  किराना दुकान  के 25  हजार रूपये,  मिंटू  मेहता  का  खाद  दुकान  से  10  हजार रूपये, शंभू  गुप्ता के  दवा  दुकान  से  3  हजार  रूपये तथा सत्तो राम की चाय  दुकान से  गैस  सिलेंडर जाफरी   तोड  कर  ले गए.
 वहीं चोरों ने  वहा  के  मुखिया  देवनारायण  शर्मा  को भी  नहीं  बख्शा और उसके  घर में  रखे  बक्सा  को  तोड कर  उसमें  रखा  लगभग  60  हजार  का  नगदी  और  जेवर  ले लिया.  चंदन  साह ने कहा  कि चोरी के  समय  हम  दुकान में  ही  सोये हुए थे, आहट पर  नींद खुली तो देखा   कि दुकान में  कुछ  लोग  समान  समेट  रहा था. जब हमने  कहा  हम  तुम्हें पहचानते हैं  तो  उधर  से  दबिया  फेक  कर मारा. उसने  उसका  नाम  श्याम मेहता  बताया.
घटना के बाद  बरेली  के  दुकानदारों ने  भर्राही ओपी  प्रभारी  मुर्दाबाद के  नारे लगाए जिसके बाद बाजार  बंद  कर  सडक  जाम कर दिया और जमकर  बवाल काटा. दुकानदारों  ने  बताया  भर्राही ओपी  की ओर से  पुलिस की  गस्ती कभी  नहीं  निकलती है. मौके पर  पहुंचे  इंस्पेक्टर  नवीन कुमार सिंह ने  इस  तरह की घटना  पर  अंकुश लगाने की  बात कही और  ग्रामीणों को  समझा  कर  जाम  समाप्त  करवाया. उनके साथ  सिंहेश्वर  थाना प्रभारी  राजेश कुमारभर्राही  ओपी प्रभारी  एकरार अहमद सहित कई  पुलिसकर्मी  मौजूद थे.

 बाइक लूट: दूसरी तरफ बाइक लुटेरों द्वारा लगातार  लूट की  घटना  से  आम आदमी सकते  में हैं. आपराधिक घटना की बढती कड़ी में  सिंहेश्वर थानाक्षेत्र में बजे  ही  बैहरी  निवासी  विपत गुप्ता  की बाइक लुटेरों ने  लुट  लिया.जानकारी के अनुसार  विपत साह अपने घर बैहरी से पंप पर तेल भरा कर घर लौट रहा था. बुढावे पुल से पहले राईस मिल के पास हथियारों से लैस तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर  विपत गुप्ता की बाइक हीरो (पैसन प्रो)  और मोबाइल फोन छीन लिया.
थानाध्यक्ष  राजेश कुमार ने बताया कि  अपराधियों  को  चिंहित  किया  जा रहा है और वे जल्द ही  पुलिस के  शिकंजे में होंगे.

ट्रांसफार्मर क्वाइल चोरी: तीसरी घटना में शंकरपुर मे अज्ञात चोरों ने  सोनवर्षा  के  बीआरसी के  पास  लगे  ट्रांसफार्मर का क्वाइल खोल कर  निकाल लिया. ग्रामीणों ने  बिजली विभाग के  ठेकेदार  और  बिजली  विभाग  से जुडे  लोगों  की मिलीभगत से ही ऐसी घटना होने की आशंका  जताई.   बिजली  विभाग के  जेई  ने बताया  आवेदन  पर  शंकरपुर  थाने में मामला दर्ज कराया  जाऐगा.
जिले में हाहाकार मचा हुआ है और अपराधियों का मनोबल दिन दूना और रात दस गुणा बढ़ रहा है. आम लोग जिले में पुलिस सिस्टम फेल होने के कगार पर बता रहे हैं.
अपराधी मस्त और पुलिस पस्त: चोरी, लूट, अपराध से जिले में हाहाकार अपराधी मस्त और पुलिस पस्त: चोरी, लूट, अपराध से जिले में हाहाकार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 27, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.